ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर तनातनी कैसे भारत को पहुंचा सकती है फ़ायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ़ लगाने की धमकी का असर भारत पर भी हो सकता है.
विशेषज्ञों ने चेताया है कि ट्रंप जिस तरह से टैरिफ़ को 'हथियार' के तौर पर पेश कर रहे हैं उसके असर से भारत भी अछूता नहीं है.
कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि जब अमेरिका अपने सहयोगियों पर टैरिफ़ लगा सकता है तो ट्रेड डील को लेकर भारत भी उस पर 'भरोसा' नहीं कर सकता.
डोनाल्ड ट्रंप ने 17 जनवरी को कहा था कि ग्रीनलैंड को लेकर अगर डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन उनके प्रस्तावित क़दम का विरोध करते हैं, तो वह फ़रवरी में इन आठ अमेरिकी सहयोगी देशों पर नए टैरिफ़ लगाएंगे.
ट्रंप ने एलान किया है कि इन देशों पर एक फ़रवरी से 10 प्रतिशत टैरिफ़ लागू होगा, जो बाद में बढ़कर 25 प्रतिशत हो सकता है और तब तक जारी रहेगा जबतक किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जाता.

0 Comments
No comments yet. Be the first to comment!
Leave a Comment